फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थाने से 100 कदम दूर वारदात, ऑफिस में घुस बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, व्यापारी ने सोफे के पीछे छिपकर बचाई जान

Sun, 05 May 2024 05:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में थाने से 100 कदम दूर बाइक सवार बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। व्यापारी ने सोफे के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
बदमाशों ने व्यापारी पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर में एनएच- 119 पर इंचौली थाने से 100 कदम की दूरी पर बाइक सवार छह युवकों ने ऑफिस में घुसकर एल्युमिनियम व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। व्यापारी ने सोफे के पीछे छिपकर जान बचाई। आरोपी सर्विस रोड से मेरठ की ओर फरार हो गए। घटना में पुलिस ने एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मूलरूप से इंचौली थाना क्षेत्र के उल्देपुर गांव निवासी जमील अहमद करीब 20 साल से इंचौली गांव में रहते हैं। थाने के निकट एल्यूमिनियम फैक्ट्री चलाते हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने ऑफिस में बैठे थे। उस समय दो अन्य लोग भी मौजूद थे। तभी बाइक सवार छह नकाबपोश बदमाश ऑफिस के बाहर पहुंचे। चार युवक ऑफिस में घुस गए। तीन युवकों ने तमंचे निकल लिए। यह देख ऑफिस में भगदड़ मच गई। जमील व अन्य दो लोगों ने विरोध किया तो बदमाश ऑफिस से बाहर चले गए। बाहर से तमंचों से फायरिंग करने लगे। शीशे का गेट होने के चलते ऑफिस में मौजूद तीनों को छुपने का अवसर मिल गया। बदमाशों ने लगातार फायरिंग की।

इस दौरान जमील ने बदमाशों पर कुर्सी बाहर फेंककर मारी। बदमाश मौके से भागने लगे। कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े दो साथियों के साथ आरोपी सर्विस रोड पर मेरठ की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई।

पीड़ित जमील ने बीटा गांव निवासी गौरव और उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गौरव व उसके पांच साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंचौली थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार के मुताबिक, गलतफहमी में सुबह के समय जमील और गौरव में कहासुनी हुई थी। घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान हो गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये कारण आ रहा सामने
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह बीटा गांव निवासी गौरव इंचौली में जिम करने आया था। रास्ते में किसी बात को लेकर कहानी हुई। लोगों की मानें तो जमील ने गौरव को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद लोगों ने मामला शांत कर घर भेज दिया था। दोपहर में गौरव ने अपने साथियों संग आकार गोलियां बरसा दीं।

पिछले माह कपड़ा व्यापारी पर साधारणपुर के युवकों ने बरसाईं थीं गोलियां
बीते अप्रैल माह में इंचौली के मुख्य बाजार स्थित कपड़ा व्यापारी पर एक दर्जन साधारणापुर के युवकों ने कपड़ों के शोरूम में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं थीं बेस बॉल के बैट से बुरी तरह पिटाई की थी। उस घटना की भी वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली
विज्ञापन

ढाबा संचालक पर भी हुआ हमला
तीन अप्रैल की रात में इंचौली पेट्रोल पंप के पास ढाबा संचालक शिवम और उसके तीन कर्मचारियों के साथ बाइक सवार आठ युवकों ने ढाबे में घुसकर पंच, तमंचों की बट से हमला किया था। इसमें चार लोग घायल हुए थे। पीड़ित ने कार्रवाई को लेकर थाने खूब चक्कर काटे, परंतु पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें