फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबजीत हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने जिन्हें दी क्लीन चिट, वही निकले आरोपी, उठे बड़े सवाल

Sun, 18 Nov 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सरबजीत 
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सरबजीत की हत्या और सलारपुर गांव के मामले में क्राइम ब्रांच की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों मामलों में क्राइम ब्रांच की किरकिरी हुई है। हेड कांस्टेबल की हत्या के मामले में जिन तीनों आरोपियों पर खरखौदा पुलिस ने खुलासा किया है, उनको क्राइम ब्रांच तीन दिन तक पूछताछ व जांच कर क्लीनचिट दे चुकी थी। सवाल उठता है कि आखिर क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों की कैसी जांच की। आरोपियों के खिलाफ कोई सुबूत भी नहीं मिला। 

विज्ञापन


क्यों नहीं कराई पहचान? 
क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से कैसी पूछताछ की और कैसे क्लीनचिट दे दी। इसको लेकर पीड़ित परिवार ने भी सवाल उठाए हैं। खरखौदा थाने में हंगामा किया कि क्राइम ब्रांच आरोपियों को बचाने में लगी है। सवाल बड़ा है कि इन आरोपियों की क्राइम ब्रांच ने हेड कांस्टेबल सरबजीत सिंह हत्याकांड की चश्मदीद सरबजीत की पत्नी संगीता से क्यों पहचान नहीं कराई। इतना ही नहीं थाने में करीब 200 लोगों ने हंगामा किया। सत्ताधारी नेताओं ने पुलिस अफसरों को फोन इन्हीं आरोपियों पर खुलासा करने की बात कही। 

बैकफुट पर आई पुलिस 
सलारपुर गांव में क्राइम ब्रांच टीम ने आरोप लगाया था कि प्रधान और उसके परिवार ने उनके ऊपर जानलेवा हमला किया। जबकि एसपी देहात की जांच में ऐसा नहीं आया। एसपी देहात की जांच में सिर्फ प्रधान का बेटा नितिन आरोपी है। उसने फायरिंग कर हल्ला मचाया कि बदमाश आ गए। जबकि क्राइम ब्रांच ने कहा कि सभी लोगों ने जानबूझकर हमला बोला था। क्राइम ब्रांच की बताई जुबानी से पुलिस को पीछे हटना पड़ा और अब जानलेवा हमला की धारा हटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान परिवार से जानलेवा हमले की धारा हटेगी   
गंगानगर के सलारपुर में क्राइम ब्रांच टीम पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस बैकफुट पर आ गई। आरोपी प्रधान और उसके परिवार पर लगी जानलेवा हमले की धारा हटेगी। इस मामले की जांच एसपी देहात कर रहे है। जिसकी रिपोर्ट वह जल्द एसएसपी को सौंपेंगे। 

क्राइम ब्रांच की टीम बीते मंगलवार को सलारपुर ग्राम प्रधान कुंवर साहब भारद्वाज के घर पर गई थी। जहां शक के आधार पर क्राइम ब्रांच ने प्रधान के बेटे नितिन को पकड़ा था। पुलिस का दावा है कि नितिन ने क्राइम ब्रांच पर गोली चलाई और उसके परिवार ने पथराव करते पालतू कुत्ते छोड़े थे। जिस पर पुलिस ने गंगानगर थाने में केस दर्ज कर प्रधान और उसके भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला था। जिनका कहना था कि प्रधान व उसके भतीजे को गलत भेज भेजा गया। प्रधान के परिवार को पुलिस ने पीटा। एसपी देहात का कहना है कि प्रधान और उसके परिवार पर लगी जानलेवा की धारा हटेगी। नितिन गोली चलाकर भागा था, वह पकड़ा जाएगा। वहीं, एसएसपी का कहना है कि इस प्रकरण की जांच एसपी देहात कर रहे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें