फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलाली में आरटीओ का बाबू भी संदिग्ध

Sun, 18 Oct 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ में दलाली करने के दौरान पकड़े गए तीन लोगों से शनिवार को दूसरे दिन भी नौचंदी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस तीनों को लेकर आरटीओ कार्यालय पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। इस दौरान दलालों ने एक बाबू का नंबर भी पुलिस को बताया, जो मौके पर नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि बाबू की दलाली कराने में संदिग्धता बताई जा रही है। नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को फर्जी डीएल बनवाने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


जिसमें एक युवक के पांच सौ रुपये छीनने पर पीड़ित और दलालों के बीच जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची नौचंदी पुलिस ने तीन दलालों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद एआरटीओ प्रशासन शिवशंकर सिंह ने आरोपी संजीव कुमार निवासी टीपीनगर, शमशाद निवासी जाकिर कॉलोनी और रामअवतार निवासी यमुनानगर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

इंस्पेक्टर नौचंदी हरसरण शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के पास से जो फर्जी तरह से भरे हुए कागज और एक मोबाइल नंबर मिला है उसकी जांच की जा रही है। जिस बाबू का तीनों ने नंबर बताते हुए डीएल बनवाने का आश्वासन दिया था, जांच करने के लिए तीनों को उसके  पास ले जाया गया था, लेकिन वह बाबू ही कार्यालय में नहीं मिला। इंस्पेक्टर का कहना है कि बिना जांच के कुछ कहा नहीं जा सकता। एक बाबू भी शक के दायरे में है, वह ऑफिस में नहीं मिला। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
कैमरों की फु टेज खंगालने में लगी पुलिस
आरटीओ कार्यालय में चल रहे दलालों के खेल का खुलासा नौचंदी पुलिस के लिए मुसीबत बन गया है। शुक्रवार को जो गार्ड और सिपाही तीनों को बचाने में जुटे थे, शनिवार को वह आरोपियों से पहचानने से भी इंकार करते रहे। पुलिस का कहना है कि आरटीओ कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अभी तक नहीं मिल पाई है। जिसके बाद ही पूरे मामले का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें