फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: प्रेमी से करा दी पति की हत्या, कातिल पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Fri, 01 Feb 2019 02:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला समेत चारों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करा दी। शव मिलने के चार घंटे बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रेमी ने हत्या करने की बात कबूल की है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे मोहिउद्दीनपुर के जंगल में दीपक (24) पुत्र धर्मपाल का शव मिला था। युवक की हत्या किए जाने पर पुलिस महकमे में खलबली मची। मौके पर जांच के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस, फोरेंसिक टीम व परतापुर पुलिस पहुंची। पुलिस की जांच में सामने आया कि दीपक की पत्नी के पड़ोसी ललित से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने ललित और दीपक की पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ललित ने अपने दोस्त मोहिउद्दीनपुर गांव के ही चुन्नू और बाबू उर्फ गप्पी का नाम बताया। पुलिस ने उनको भी हिरासत में लिया। चारों ने पूछताछ में दीपक की हत्या करना कबूल किया। एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी सतपाल सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी हरिमोहन सिंह ने आरोपियों को पुलिस लाइन में मीडिया के सामने पेश किया।

विज्ञापन

शराब पिलाकर घोंट दिया गला 
गुरुवार शाम चार बजे दीपक अपने घर से गया था। देररात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह आठ बजे उसका शव मिला। आरोपी ललित ने बताया कि दीपक उसके पास आया था। उसने शराब पीने की बात कही। ललित, चुन्नू, बाबू ने उसको शराब पिलाई और फिर उसका गला दबा दिया। शव जंगल में छोड़कर आरोपी घर चले गए। 

दीपक पीटता था, इसलिए मरवाया 
आरोपी महिला ने बताया कि दीपक उसकी पिटाई करता था। ललित से उसके डेढ़ साल से संबंध थे। यह बात दीपक को पता थी। ललित और महिला ने दीपक को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। एक महीने से दोनों मौके की तलाश में थे। ललित और महिला बोले कि हम दोनों एक साथ रहना चाहते हैं।

पिता जान से गया, मां जेल गई 
पिता दीपक दुनिया से चला गया और मां उसकी हत्या में जेल चली गई। दीपक के माता पिता अपने मासूम पोते को संभालने में लगे रहे। दीपक परिजन बोले, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसको देखते हुए पुलिस ने दीपक की हत्या में महिला को 120 बी का मुल्जिम बनाया। जबकि अन्य तीनों आरोपियों पर 302 की धारा लगाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें