बिटिया से छिन गया मां-बाप का साया
पिता अमित बंसल ने फांसी लगाकर जान दे दी थी और अब मां पिंकी भी नहीं रही। इसके चलते आठ महीने की इक्कावीरा अनाथ हो गई। पिंकी की मौत के बाद इक्कावीरा का लालन पोषण कौन करेगा, अब इसे लेकर भी सवाल उठेंगे। वह अब अपनी नाना-नानी के पास जाएगी या फिर दादी और बुआ के पास रहेगी। फिलहाल परिवार में असमंजस की स्थिति है। पिंकी पर जब रामकिशन जानलेवा हमला कर रहे थे तो उस वक्त वह मां के पास ही थी।
मायके वाले ही करेंगे अंतिम संस्कार
पिंकी के भाई मोहित गुप्ता ने बताया कि उसकी बहन सात दिन से नोएडा हॉस्पिटल में भर्ती रही, मगर उसे देखने के लिए अमित के परिवार का कोई सदस्य नहीं आया। सिर्फ अमित के बहनोई नीरज गर्ग (आईपीएस) एक दिन हॉस्पिटल में पिंकी को देखने आए थे। पिंकी का अंतिम संस्कार मायके में गाजियाबाद होगा।
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: मुजफ्फरनगर से जयंत चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल, किए कई वादे, कहा- किसानों को कुचलने वाले आतंकवादी
रामकिशन पर हत्या का मामला दर्ज
पिंकी की मौत के बाद विवेचक इंस्पेक्टर नौचंदी ने आरोपी ससुर रामकिशन को हत्या में नामजद कर लिया है। अब पुलिस हत्या का पर्चा काटकर कागज कोर्ट में पेश करेगी। इसके आधार पर नामजद रामकिशन बंसल के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चलेगा।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी