फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम त्यागी के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी

Mon, 21 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रासना के प्रदीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी निगम त्यागी के नाम पर अधेड़ ने दो दुकानदारों से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। दुकानदारों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पीड़ितों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली से गिरफ्तार निगम त्यागी जेल में बंद है। रविवार को गांव रासना निवासी अनिल कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रासना कुख्यात राहुल उर्फ काला का पिता संतपाल रविवार को उसकी दुकान पर निगम त्यागी के कपडे़ और जूते लेकर पहुंचा। जहां उसने कहा कि निगम ने अनिल और दूसरे दुकानदार राजकुमार से निगम त्यागी के नाम पर दस लाख रुपये की डिमांड की।

आरोप है कि अधेड़ ने कहा कि इन रुपयाें को वह जेल में मिलाई पर जाकर दे आएं। यदि रुपये नहीं दिए तो अंजाम प्रदीप त्यागी जैसा ही होगा। पीड़ितों ने साहस दिखाते हुए शोर मचा दिया और ग्रामीणों को एकत्र कर आरोपी को दबोच लिया। ग्रामीणों ने धुनाई करते हुए पुलिस को मौके पर बुलाकर उसे सौंप दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपी से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपी से निगम त्यागी के कपड़े और जूते कब्जे में ले लिये हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें