फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक से पिस्तौल की नोंक पर 50 हजार लूटे

Mon, 21 Dec 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
कूंगड़ गांव में पिस्तौल की नोंक पर पेट्रोल पंप संचालक से 50 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि कार में सवार पांच-छह युवकों और दो बाइकों से आए युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उससे 50 हजार रुपये लूटे। उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पेट्रोल पंप संचालक राजबीर सिंह ने बताया कि उसका कूंगड़ गांव में भैणी रोड पर पेट्रोल पंप है और कूंगड़ गांव में उसका घर है। घर और पेट्रोल पंप की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह पेट्रोल पंप से अपने घर आ रहा था।

रास्ते में दो बाइकों और एक कार में सवार युवकों ने उसका पीछा किया। जब वह घर के पास पहुंचा तो बाइक सवार युवकों ने उसकी कार के आगे बाइक लगा दी।

कार से निकले पांच-छह युवकों ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए उसके 50 हजार रुपये लूट लिए, कार के शीशे तोड़ डाले और फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। अलसुबह करीब पौने चार बजे पुलिस आई। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांव के लोगों से बातचीत हुई है मामला आपसी झगड़े का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में एसएचओ बवानीखेड़ा इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। फिलहाल जांच की जा रही है। अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें