फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: मां और बहन के साथ करता था अश्लील हरकत, 50 हजार की सुपारी देकर बेटे की कराई हत्या

Thu, 09 Jul 2020 10:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- मां और बहन के साथ करता था अश्लील हरकत
- मां ने दो सुपारी किलर से कराई हत्या, तीनों गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बेटे की हत्या कराने के लिए उसकी सगी मां को 50 हजार की सुपारी देनी पड़ी। पुलिस ने मां और दोनों सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। छह घंटे में हत्या की इस वारदात का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक युवक अपनी मां और बहन के साथ अश्लील हरकत करता था। ये मामला लिसाड़ी गेट के एक मोहल्ले का है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात परवेज (22) पुत्र सलीम की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि दो बदमाश बाइक पर आए थे और छत पर सो रहे परवेज को गोली मारकर फरार हो गए।

पुलिस ने परवेज की मां और बहन से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों के बयानों में विरोधाभास था। पुलिस ने शक के आधार पर परवेज की मां को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की तो हत्या के छह घंटे बाद सच्चाई सामने आ गई। परवेज की हत्या कराने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी की मां थी। मां ने ही 50 हजार की सुपारी देकर दो बदमाश बुलाए थे, जिन्होंने उसके बेटे की हत्या की।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: आखिर दो सहेलियों ने जहर खाकर क्यों दी जान? वजह जानने में जुटे पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

सुपारी किलर तनवीर और शाहरुख भी गिरफ्तार 
लिसाड़ी गेट पुलिस ने 50 हजार की सुपारी लेकर हत्या करने वाले तनवीर व शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से दो तमंचे व हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, जिन्होंने हत्या करने की वारदात कबूल ली है। कहा कि परवेज अपनी मां और बहन के साथ अश्लील हरकत करता था।   

बेटे की गलत हरकत से मां ने उठाया कदम 
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि हत्या में गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताया कि बेटे की गलत हरकत के चलते उसने यह कदम उठाया है। परवेज अपनी मां से जबरन कनपटी पर तमंचा लगाकर दुष्कर्म करता था और अपनी छोटी बहन के साथ अश्लील हरकत करने लगा था। कई बार दोनों मां-बेटियों ने उसको समझाया, लेकिन वह नहीं माना। बेटे की इस हरकत को देखते हुए मां ने यह कदम उठाना बताया।   

बड़ी बेटी के दामाद के भाई से कराई वारदात 
सुपारी किलर तनवीर महिला के दामाद का सगा भाई है। तीन दिन पहले महिला ने तनवीर को अपने घर बुलाया और आपबीती बताई। उसके बाद तनवीर ने एक सुपारी किलर तलाशा और फिर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि महिला व दोनों सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें