आरोप है कि 28 मार्च की रात को समीरा के पति ने उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने पर जोर दिया। समीरा ने ऑपरेशन और टांके लगे होने का हवाला देते हुए मना कर दिया। इस बात पर आरोपी ने मारपीट कर जबरन समीरा के साथ आप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाए। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता परिजनों से शिकायत करने की बात करने लगी तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर सुबह उसे घर से निकाल लिया।
समीरा कबीर नगर में अपने मायके आ गई। लोकलाज और परिवार टूटने के डर से समीरा ने शिकायत नहीं की। लेकिन लंबा समय बीतने के बाद उसकी हिम्मत टूटी तो उसने पुलिस को शिकायत दी। छानबीन के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।