तीन बिंदुओं पर टिकी जांच-
भारत आप जाओ, फिर बुलाएंगे
36 घंटे पूछताछ करने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने जेई भारत सिंह को रात 10 बजे थाने से छोड़ दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने कहा कि भारत अब तुम चले जाओ, आपको फिर बुलाएंगे। भारत को उसके एक रिश्तेदार की सुपुर्दगी में दिया गया है। हालांकि भारत सिंह ने कहा कि सुशील की हत्या से मेरा कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस जांच कर रही है, मैं पूरा सहयोग करूंगा। पुलिस ने भारत सिंह, मोनिका, सुशील समेत 15 लोगों के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। सर्विलांस टीम जांच में जुटी है। क्राइम ब्रांच ने पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। नलकूप विभाग के अधिकारियों ने भी पुलिस अधिकारियों से मिलकर खुलासा करने की बात कहीं हैं।
किसी ने कातिलों को नहीं देखा
30 मिनट के अंतराल में कातिलों ने वारदात को अंजाम दिया। जिन क्वार्टरों में जेई रहते हैं, वह ऐसी जगह हैं जहां आमतौर पर बेवजह लोग नहीं जाते हैं। वहां जो जाएगा, किसी न किसी को दिखेगा जरूर। लेकिन हत्या के बाद कातिल कहां से भागे, यह सवाल बड़ा है। क्योंकि क्वार्टरों के बाहर तो सुशील के बच्चे साइकिल चला रहे थे। हालांकि पुलिस ने आसपास के करीब 50 लोगों से पूछताछ की।
मोहित हत्याकांड में भी पुलिस उलझी
शास्त्रीनगर में 24 फरवरी को डकैती के दौरान व्यापारी मोहित मदान की घर में हत्या हुई है। पुलिस ने सभी बिंदु पर जांच कर ली, लेकिन 20 दिन बाद भी हत्यारों को सुराग नहीं लगा। जेल चुंगी के पास जेई सुशील की हत्या के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल उठता है कि दोनों हत्या एक जैसे तरीके से हुई। जिसका पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/