फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बेटी ने चाचा के साथ मिलकर पिता को मार डाला, ये रही मर्डर के पीछे की बड़ी वजह

Sat, 29 Dec 2018 11:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जांच करती पुलिस, विलाप करते परिजन और नीचे लाल घेरे में हत्यारोपी व साइड में मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। बताया गया कि चाचा और नाबालिग भतीजी के बीच अवैध संबंध थे। वहीं जब इस बात का पता लड़की के पिता को चला तो उसने विरोध कर दिया। इसके बाद बेटी ने चाचा के साथ मिलकर पिता को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इस घटना से आस-पास के लोगों में दहशत बनी हुई है।  

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर में नाबालिग भतीजी और चाचा के बीच अवैध संबंधों के विरोध को लेकर शुक्रवार रात सनसनीखेज वारदात हो गई। विरोध करने वाले पिता की चाचा-भतीजी ने मिलकर धारदार हथियार से हत्या कर दी। यही नहीं, पहचान मिटाने के लिए शव को केरोसिन डालकर फूंक दिया गया। शनिवार सुबह अधजला शव मिलने पर वारदात का पता चला। परतापुर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर फरार हत्यारोपी चाचा-भतीजी की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार हत्यारोपी बेटी की उम्र 17 साल तो हत्यारोपी चाचा अजय की उम्र करीब 25 साल है। मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक व्यक्ति करीब 12 साल पहले काम की तलाश में परिवार के साथ शताब्दी नगर परतापुर आया था। किराए के मकान में रहने वाले दंपती के बीच पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी इकलौती बेटी को लेकर मायके चली गई थी। हस्तिनापुर निवासी एक युवक से पत्नी की नजदीकी होने पर उसने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया था। जिस पर वह व्यक्ति अपनी बेटी को उसके पास से ले आया था। इस बीच इस व्यक्ति का छोटा भाई अजय शताब्दी नगर में आकर रहने लगा था। जहां नाबालिग भतीजी की चाचा से नजदीकियां बढ़ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि करीब 15 दिनों पहले पिता को पता चला कि उसके भाई अजय के उसकी किशोरी बेटी से अनैतिक संबंध हैं, जिसके बाद दोनों भाइयों में विवाद भी हुआ था। तीन दिन पहले पिता ने फिर से दोनों को देख लिया तो अपने छोटे भाई व बेटी को समझाने की कोशिश की। जिसके चलते परिवार में विवाद भी हुआ था। शुक्रवार रात चाचा अजय ने भतीजी के साथ मिलकर अपने भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसके बाद शव को घर से करीब 150 मीटर दूर शताब्दीनगर में खाली प्लॉट में ले गए। जहां केरोसिन डालने के बाद शव पर बोरे डालकर आग लगा दी। घटना के बाद आरोपी चाचा अपनी भतीजी को लेकर फरार हो गया। 

जल्द होगी गिरफ्तारी
अभी तक की जांच में सामने आया कि चाचा के भतीजी से अवैध संबंध थे। इसी का विरोध करने पर हत्या की गई। हत्यारोपी चाचा-भतीजी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें