डीआईजी ऑफिस पर शुक्रवार दोपहर एक महिला आत्मदाह करने पहुंच गई। उसने पिता और उसके दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया।
टीपीनगर की एक महिला दोपहर को दर्जनों महिलाओं के साथ डीआईजी ऑफिस पहुंची। टीपीनगर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पीड़ित महिला ने केरोसिन उड़ेलकर आग लगाने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उसे पकड़ा और डीआईजी के सामने पेश किया।
महिला ने बताया कि उसके पिता ने पति पर दहेज उत्पीड़न और छोटी बहन से दुष्कर्म के प्रयास का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि उसके पिता ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे गैंगरेप किया। अफसरों से शिकायत करने पर टीपीनगर थाने में केस दर्ज किया गया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि मामले को फर्जी बताकर एफआर लगा दी।
आरोपी पिता और उसके साथी अब लगातार धमकी दे रहे हैं। डीआईजी ने एसओ टीपीनगर को जमकर हड़काया। कहा कि महिला ने 164 के बयान में भी पिता और उसके साथियों पर आरोप लगाया है। कार्रवाई करो, नहीं तो मैं तुम पर कार्रवाई कर दूंगा। डीआईजी ने कहा कि महिला के आरोप गलत हैं या सही, इसकी जांच तो विवेचक करेगा। फिलहाल बयान के आधार पर आरोपियों को जेल भेजें।