फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टब में गिरे बिस्किट ने ले ली मासूम की जान

Sat, 03 Oct 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलते-खेलते पानी के टब में गिरे बिस्किट को निकालने के चक्कर में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। घटना के समय घर में किसी के न होने से मासूम दो घंटे तक टब में ही पड़ी रही। पड़ोस में गई बच्ची की मां घर लौटी तो टब में पड़ा बच्ची का शव देखकर चीख पड़ी।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में हुआ। मकान संख्या केजी-37 में रहने वाला रिजवान शुक्रवार सुबह काम पर चला गया। उसकी पत्नी यासमीन अपने तीन साल के बेटे और डेढ़ वर्षीय बेटी रीजा को बिस्किट देकर पड़ोस में किसी काम से चली गई।

मासूम बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम में रखे पानी के टब के पास पहुंच गई। मासूम टब के सहारे खड़ी हो गई, लेकिन इस बीच उसके हाथ से बिस्किट पानी में जा गिरा। बिस्किट निकालने के चक्कर में मासूम पानी में गिर गई। घर में किसी बड़े के न होने के कारण उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद यासमीन घर लौटी तो टब में पड़ी रीजा को देखकर रोने-बिलखने लगी। आनन-फानन में वह बच्ची को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही कॉलोनी में शोक छा गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में रीजा की मिट्टी को बाले मियां कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें