फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और कर्मचारी भिड़े

Tue, 05 Jan 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार रात जूनियर डॉक्टरों और वार्ड ब्वाय के बीच टकराव हो गया। कर्मचारी ऐसोसिएशन ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। देर रात तक प्राचार्य की मौजूदगी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की बैठक चलती रही।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी रामवीर पिछले पांच दिन से इमरजेंसी में भर्ती था। कर्मचारियों का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर रामवीर के इलाज में लापरवाही कर रहे हैं। जिसके चलते मरीज की हालत बिगड़ रही है। इस बात को लेकर वार्ड ब्वाय और इमरजेंसी के डॉक्टरों में टकराव हो गया।

जिसके बाद कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य भी इमरजेंसी पहुंचे और हंगामा करने लगा। सूचना पर एसओ मेडिकल बीएस सिरोही भी पहुंचे। वरिष्ठ डॉक्टरों, पुलिस की मौजूदगी में जूनियर डॉक्टरों और कर्मचारियों में हाथापाई हो गई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता, सीएमएस डॉ. सुभाष, सीएमओ अजित चौधरी, डॉ. सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों के गुट ने नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


अजित चौधरी का कहना है कि मामले को निपटाने की कोशिश की जा रही है। एसओ मेडिकल बीएस सिरोही ने बताया कि मामूली सा विवाद हुआ था। थाने में किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।

हड़ताल की चेतावनी दी
हंगामे के बीच कर्मचारी रामवीर को अपने साथ ले गए। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि करोड़ों की इमरजेंसी में भी स्टाफ की देखभाल नहीं की जा रही है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो हड़ताल की जाएगी।

एसओ से कहा चले जाओ यहां से
जब एसओ मेडिकल बीएस सिरोही मौके पर पहुंचे तो जूनियर डॉक्टरों ने उन्हें वहां से चले जाने के लिए कह दिया।  वहीं कुछ लोगों ने कहा कि आए दिन मेडिकल में चोरी और लूट की घटनाएं हो रही हैं। अपने थाने का काम देखो, यहां तो हम तय कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें