फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही पुलिस

Tue, 05 Jan 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने गैंगरेप के मामले में 40 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित महिला थाने से लेकर डीआईजी दफ्तर में शिकायत कर चुकी है। पुलिस कार्रवाई न होने के कारण आरोपी धमका रहे हैं। हार-थककर महिला ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र फैक्स किया है। सुनवाई नहीं होने पर बच्चों और पति के साथ आत्महत्या की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टेंपो चालक सदर क्षेत्र में किराये के मकान में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। 25 नवंबर 2015 की रात को वह काम पर गया था। रात में घर में पड़ोस के रहने वाले पांच युवक घुस आए। आरोप है कि दो युवक गेट के बाहर खड़े हो गए, जबकि तीन ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकले। चालक ने घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी। सुनवाई नहीं होने पर डीआईजी से शिकायत की। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। अब आरोपी लगातार धमका रहे हैं। 28 दिसंबर, 2015 को घर लौटते समय आरोपियों ने चालक को रोक लिया और राजीनामा नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने उसे बचाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें