कुख्यात ऊधमसिंह को बिजनौर से लखनऊ जेल में शिफ्ट करने के बाद अब उसकी पत्नी गीतांजलि को भी मेरठ जेल से सिद्धार्थनगर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस का दावा कि गीतांजलि मेरठ जेल से ऊधम गैंग चलाती थी। जिसको लेकर कई आपराधिक घटना हुई। शासन के आदेश के बाद गीताजंलि को शिफ्ट किया गया।
शासन की अनुमति के बाद शुक्रवार को गीतांजलि को दो महिला दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी सिद्धार्थनगर जेल में शिफ्ट करने के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि कुख्यात योगेश भदौड़ा और ऊधम सिंह में खूनी रंजिश चलने के चलते जनपद में कई वारदात हुई है। बिजनौर जेल से ऊधमसिंह और मेरठ जेल में बंद गीतांजलि लगातार बदमाशों से संपर्क साधी हुई थी।
लगातार वारदात होने की शिकायत पुलिस अफसरों तक पहुंचती थी। दोनों को पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को शासन का आदेश आते ही पुलिस ने गीतांजलि को सिद्धार्थनगर जेल भेज दिया। जबकि ऊधमसिंह को एक सप्ताह पहले लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।