यूपी के मेरठ शहर में पार्षद और एक कंपनी के लाइनमैन में विवाद हो गया। देखते- देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है।
बता दें कि डीएसएल कंपनी के लाइनमैन मोहित शर्मा सूरजकुंड क्षेत्र के आर्य नगर में लाइट लगाने पहुंचे थे। इसी बीच पार्षद अंशुल गुप्ता भी वहां पहुंच गए। वहीं किसी बात को लेकर पार्षद और लाइनमैन के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों में मारपीट भी हो गई।
उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/