फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को थप्पड़ मारने पर सांप्रदायिक टकराव

Fri, 30 Oct 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित नोबेल पब्लिक स्कूल में शिक्षक द्वारा छात्र को एक थप्पड़ मारने पर सांप्रदायिक टकराव हो गया। छात्र ने बाहरी युवकों को बुलाकर शिक्षकों की पिटाई करा दी। इस पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट और पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा और स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन


मेडिकल थानाक्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी एक छात्र नोबेल पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। आरोप है कि स्कूल के पीटीआई शिक्षक लोकेश कुमार ने बुधवार को किसी बात पर छात्र को एक थप्पड़ मारा था। इस पर बृहस्पतिवार दोपहर कैफ दो दर्जन से अधिक युवकों को लेकर स्कूल पहुंच गया। छात्र ने शिक्षक लोकेश और हेमंत की पिटाई कर दी।

दोनों शिक्षकों की पिटाई होने पर स्कूल में अफरातफरी मच गई। स्कूल में मारपीट की जानकारी लगते ही शिक्षकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हुआ। सांप्रदायिक टकराव की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मेडिकल थाना पुलिस पहुंची, लेकिन स्थिति बेकाबू होने पर लोगों को शांत नहीं कर सकी।
विज्ञापन


एसएसपी ने सीओ कोतवाली, लिसाड़ीगेट और नौचंदी पुलिस को भी मौके पर भेजा। वहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा। देर शाम तक दोनों पक्ष के लोगों का मेडिकल थाने पर जमावाड़ा लगा हुआ था। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा थे। एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि अगर शिक्षकों की तरफ से तहरीर आती है तो गोकुलपुर के लोगों पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें