फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोपी नहीं दी तो मदरसे के छात्र को पीटा, विरोध में जाम

Tue, 20 Oct 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना से दवाई लेकर लौट रहे मदरसे के छात्र के साथ मारपीट की गई। विरोध में लोगों ने जाम लगा दिया। सीओ ने दो दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। छात्र के साथ मारपीट से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव बन गया है। जाम लगा रहे लाेगों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी होना चाहिए। पुस पर भी लापरवाही का आरोप लगाय गया।
विज्ञापन


हर्रा मोड़ स्थित मदरसा जामिया सबील उल फलाह का छात्र आमिर सरधना से दवाई लेकर ऑटो से वापस मदरसे में लौट रहा था। करनावल गेट के पास पहुंचा तो ऑटो में सवार कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्र से टोपी मांगी। छात्र ने इंकार कर दिया। आरोपियों ने छात्र को ऑटो से उतारकर उसके साथ मारपीट कर दी। छात्र के कपड़े तक फाड़ डाले। छात्र ने सूचना मदरसे में पहुंचकर मोहतमिम को दी।

मदरसे के छात्र के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही हर्रा और खिवाई गांव में रोष फैल गया। मदरसे में लोगों की भीड़ लग गई।  नाराज लोगों ने हर्रा मोड़ पर जाम लगा दिया। यहां करीब तीन घंटे तक जाम रहा। लोगों का कहना था कि  कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र का माहौल खराब करने की साजिश रच रहे हैं, लेकिन पुलिस का इस तरफ ध्यान नहीं है। पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है।
विज्ञापन


छात्र के साथ मारपीट करना गलत है। इस बीस सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। लाेगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने जाम खोलने से इंकार कर दिया। सीओ सरधना बृजेश कुमार ने दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीणों शांत हुए। इस दौरान लगे जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। यहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने रूट डायवर्ट किया। जाम खुलसे से व्यवस्था पटरी पर लौटी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें