वेस्ट एंड रोड कैंट में श्री बालाजी मंदिर के मुख्य गेट के सामने रविवार शाम असामाजिक तत्वों ने मीट के टुकड़े फेंक दिए। आसपास के लोगों ने ये टुकड़े पड़े देखे तो भीड़ जुट गई। महामंडलेश्वर और भाजपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर वेस्ट एंड रोड पर जाम लगाते हुए बीच सड़क पर तख्त डालकर धरना दिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मीट के टुकड़ों की सफाई करवाकर किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे आलाअधिकारी
2 of 7
मामला शांत कराने की कोशिश
सदर बाजार थाना क्षेत्र में वेस्ट एंड रोड पर श्री बालाजी मंदिर में शाम को आरती की तैयारी चल रही थी। इस बीच मंदिर के बाहर कुछ लोगों ने देखा तो सड़क पर 10-15 मीटर की दूरी में मीट के टुकड़े पड़े हुए थे। लोगों के शोर मचाने पर महंत और महामंडलेश्वर महेंद्रदास भी मंदिर से बाहर आ गये। इस बीच भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा भी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर के सामने मीट के टुकड़े फेंकने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया।
विज्ञापन
औघनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया
3 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस
हिंदू संगठनों के लोगों ने वेस्ट एंड रोड पर दोनों तरफ से जाम लगाकर औघनाथ मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया। बीच सड़क पर तख्त डालकर महेंद्र दास समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। इस बीच हिंदू संगठनों के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाते हुए हंगामा कर नारेबाजी कर दी।
हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया
4 of 7
मंदिर के सामने मीट फेंकने पर बवाल
मौके पर पहुंचे एडीएम ई दिनेश चंद ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो भीड़ भड़क गई। महामंडलेश्वर ने कहा कि आधा घंटे से वह इंस्पेक्टर, सीओ और एसपी सिटी को फोन मिला रहे हैं। लेकिन किसी भी अधिकारी का फोन नहीं उठा। आरोप लगाया कि पुलिस अफसर सत्ता के इशारे पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम आयोजित करने पर उन पर और उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी माहराज के खिलाफ आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत
5 of 7
मौके पर पुलिसफोर्स तैनात
आये दिन छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। लेकिन पुलिस आरोपियों को बचा रही है। बाद में मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत से भी भाजपाइयों की तीखी नोकझोंक हुई। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क से मीट के टुकड़ों की सफाई करवाकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद भीड़ शांत हुई। इस दौरान अभिषेक जैन, तुषार गुप्ता, सन्नी शर्मा, विवेक, गौरव शर्मा, नितिन बालाजी, सौरभ, अमित वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंदिर से थाने तक नारेबाजी
6 of 7
घटना के बाद मंदिर के सामने इकट्ठा हुए लोग
पुलिस ने मंदिर के सामने से जाम खुलवाया तो भाजपाई सदर थाने पहुंच गये और नारेबाजी कर दी। भाजपाइयों ने अपने सामने ही मीट के सैंपल भरवाकर सील कराये। इंस्पेक्टर सदर का कहना है कि सैंपल रिपोर्ट चार दिन में आ जाएगी। रिपोर्ट दर्ज का आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुुटेज तलाशी है।
भाजपा नेताओं और महामंडलेश्व ने इंस्पेक्टर सदर और एडीएम ई से कहा कि यह माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। सदर क्षेत्र मिश्रित आबादी का क्षेत्र है। एक माह में यह तीसरी घटना है जो सदर क्षेत्र में मंदिर के बाहर मीट के टुकड़े फेंके गए हैं। यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो हिंदू संगठन के लोग सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगे।