फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई की सड़कों पर दिखी 'फास्ट एंड फ्यूरियस', 10 स्पोर्ट्स कारें जब्त

Mon, 27 Feb 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
चेन्नई की सड़कों पर चर्चित फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस उस दौरान रियल में दिखी जब 10 युवक महंगी स्पोर्ट्स कारों में सवार होकर शहर में नाशता करने को निकले। इन कारों की तेज रफ्तार से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इन गाड़ियों को रोकने के चक्कर में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। हालांकि, बाद में इन कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

2 of 6
पुलिस ने जिन स्पोर्ट्स कार को जब्त किया है, उनमें पोर्शे, लेम्बोर्गिनी और फरारी शामिल हैं। कारों को ड्राइव करने वालों की उम्र 30 साल के कम है और रोचक बात है कि सभी ब्रेकफास्ट के लिए एक साथ निकले थे। दरअसल, दिक्कत तब शुरू हुई थी, जब लेम्बोर्गिनी चलाने वाले राघव क्रिसनन ने पुलिस कर्मी के पैर के पर गाड़ी चढ़ा दी। राघव के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब महंगी गाड़ियों का शोर चेन्नई की सड़कों पर न गूंजा हो। इस मनमानी के खिलाफ कई बार शिकायतें दर्ज की गई है, इसके बावजूद ऐसा अक्सर होता है। पुलिस ने रविवार सुबह करीब 6.30 बजे अक्कारे रोड इन गाड़ियों को रोकना शुरू किया। ड्राइवरों ने अपनी कारों की स्पीड और बढ़ा दी, लेकिन पुलिस ने उथाड़ी टोल गेट पर गाड़ियों को रोक लिया।

4 of 6
sports cars
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ट्रैफिक ऑफिसर ने बताया कि जब ड्राइवरों से कारों के कागज मांगे गए तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। साथ ही वे पूछताछ में सहयोग भी नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह की ड्राइविंग से पैदल चलने वालों को खतरा होता है।
विज्ञापन

5 of 6
महंगी स्पोर्ट्स कार के एक साथ लाइन में खड़े होने के बाद वहां लोगों का जमावड़ा इक्ट्ठा हो गया। लोग कारों के साथ सेल्फी लेने लग गए। पूछताछ के वक्त कुछ ड्राइवर ने फेसबुक पर लाइव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sports cars
उसके मुताबिक स्पोर्ट्स कार होने की वजह से उनकी कारों से ऐसी आवाज आती है, जो कि लोगों को रेसिंग लगने लगती है। उसने कहा कि हम 50 किलो/घंटा की स्पीड के गाड़ियां चला रहे थे, लेकिन फिर भी पुलिस वालों को ये रेसिंग लग रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें