फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने विवाहित बेटी को गोली से उड़ाया

Thu, 18 Aug 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
मृतक रुबी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हत्या को लेकर चली आ रही रंजिश में मां के सामने ही बेटी को गोली से उड़ा दिया गया। यह सनसनीखेज वारदात सरधना के इस्लामाबाद मोहल्ला में मंगलवार आधी रात के बाद हुई। मृतका के परिजनों ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति और उसके तीन पुत्रों को हत्या में नामजद कराया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी रूबी (23) पुत्री नफीस का निकाह पांच वर्ष पूर्व बागपत निवासी युवक से हुआ था। ससुराल पक्ष से विवाद होने पर निकाह के पांच महीने बाद ही रूबी मायके में आ गई थी। 1 जनवरी 2016 को रूबी के परिजनों का मोहल्ले के ही सद्दाम पुत्र तहसीन पक्ष से मंडी में अमरूद के पैसे नहीं देने पर विवाद हो गया था। इस मामले में सद्दाम की गर्दन छुरी से रेत दी गई थी।
जानलेवा हमले के मामले में नफीस जेल में बंद है। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी चल रही है। मंगलवार की रात नफीस की पत्नी नाजरीन, पुत्री रूबी, पुत्र वसीम घर में सोए हुए थे। परिजनों का आरोप है कि रात करीब तीन बजे चार लोग घर में घुसे। उन्होंने गालीगलौज करते हुए वसीम को मारने के लिये पकड़ लिया। इसी बीच घर में जाग हुई तो रूबी ने भाई को छुड़ाने के लिए बीचबचाव कराने की कोशिश की। वसीम आरोपियों से छूटकर मकान के अंदर जा छिपा। इस पर रूबी की मां नफीसा ने शोर मचाया। आरोपियों ने रूबी के सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग जाग गए। इसी बीच आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक रूबी के परिजनों ने मोहल्ले के ही हाजी तहसीन और उसके तीन पुत्रों पर घर में घुसकर वसीम पर जानलेवा हमला करने और रूबी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने हाजी तहसीन पुत्र जहूर और साजिद, जाहिद, पुत्र हाजी तहसीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी भूरा हत्थे नहीं चढ़ सका। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। उधर, आरोपी पक्ष ने रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें