फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के सिर के बाल काटे

Thu, 18 Aug 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : बिजनौर/ब्यूरो
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक के साथ फरार हुई महिला को पकड़कर उसके सिर के बाल कैंची से काट दिए गए। महिला को इस तरह सजा देकर अपमानित किया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मगर एसओ अब तक मामले के संज्ञान में होने से इनकार कर रहे हैं। गांव में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

मामला रेहड़ थाने के एक गांव का है। इस गांव की एक महिला को गांव के ही एक युवक से प्रेम हो गया। महिला तीन बच्चों की मां है। आरोप है कि महिला युवक के साथ फरार हो गई। गांव के लोगों ने महिला को पास के गांव के तिराहे पर पकड़ लिया। उन्होंने महिला पर गांव में माहौल खराब करने का आरोप लगाया। बताया जाता है कि इसके बाद महिला के सिर के बाल कैंची से काटे गए। महिला ने इस दौरान बचाव कराने का प्रयास किया। मगर आरोपियों ने नहीं सुना।
बाद में वह किसी तरह यहां से भागी और जान बचाई। कुछ दिन पहले हुई इस घटना के बाद से यह महिला गांव में नहीं लौटी है। अधिकतर ग्रामीणों में यह मामला चर्चा का विषय है। एसओ नरेश पाल का कहना है अभी जानकारी नहीं है। तहरीर आई ताे देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें