यूपी के मेरठ शहर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंडाली थाना क्षेत्र के सिसौली भगवानपुर में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाशों ने दो ईंट भट्ठों पर डेढ़ घंटे में अठारह झुग्गियों में लूटपाट की। वहीं पुलिस इस मामले को दबाने में लगी है।
उधर, फरार चल रहे 50 बदमाशों पर एसएसपी नितिन तिवारी ने 25- 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया है। जिले में ताबड़तोड़ लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी ने अपराधियों की सूची बनवाई और तुरंत ही उन पर ईनाम घोषित कर दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/