फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दो के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Fri, 29 Mar 2019 03:18 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- एसएसपी मेरठ ने जारी कराया सभी हवाई अड्डों के लिए लुक आउट नोटिस
- बद्दो के नेपाल जाने की चर्चा, वहां से किसी देश में दूसरे पासपोर्ट से हो सकता है फरार
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन


मेरठ से पुलिस कस्टडी से फरार शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो विदेश भाग सकता है। एसएसपी मेरठ की तरफ से बद्दो के खिलाफ सभी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया है। माना जा रहा है कि बद्दो नेपाल जा सकता है, जहां से वह दूसरे पासपोर्ट से किसी देश में भाग सकता है। हालांकि बद्दो के फरार होने की जानकारी फरारी के करीब साढ़े पांच घंटे बाद मेरठ पुलिस को हुई। जिससे माना जा रहा है कि इस अवधि में बद्दो काफी दूर निकल गया होगा।   
बद्दो को भागने का दिया पूरा मौका
पुलिसकर्मियों ने बद्दो को भागने का पूरा मौका दिया। पुलिस का कहना है कि सुबह करीब 11:30 बजे बद्दो के साथ पुलिसकर्मियों की होटल में एंट्री है। करीब 15 मिनट बाद ही 11:45 बजे बद्दो होटल से निकल गया था। शाम 5:20 बजे दरोगा देशराज त्यागी ने टीपीनगर थाने में बद्दो के भागने की सूचना दी। करीब साढ़े पांच घंटे बद्दो को मिले। इस बीच वह काफी लंबा निकल गया होगा।  
विज्ञापन

मूंछ को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
कुख्यात सुशील मूंछ को भी पुलिस नहीं ढूंढ पाई। मूंछ पर 50 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस दावा करती है कि मूंछ विदेश भाग गया। सवाल उठता है कि आखिर पुलिस शातिर अपराधी को पकड़ने में क्यों नाकाम होती है। पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे मेें खड़ी होती है।  
एसटीएफ और क्राइम ब्रांच लगी
बद्दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगी है। एसटीएफ ने मौके से पकड़े तीनों युवकों व फतेहगढ़ पुलिस से पूछताछ की है। हालांकि पुलिस और एसटीएफ के पास अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं है कि बद्दो कहां भाग सकता है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जेल में बनी प्लानिंग
बद्दो अब जेल से बाहर नहीं आएगा। कोर्ट से बद्दो ने कई बार पैरोल मांगा, जोकि खारिज हो गया। उसके बाद बद्दो ने फर्रुखाबाद जेल में बैठे दिमाग लगाया कि पुलिस कस्टडी से भाग जाऊं तो कौन उसे पकड़ पाएगा। जेल में मेरठ समेत कई जनपदों से लोग बद्दो से मिलने के लिए आते थे। वहीं उसने प्लानिंग बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें