फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी ढेर, 30 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज

Mon, 05 Feb 2018 11:22 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में नोएडा एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को थाना मीरापुर क्षेत्र में 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात बदमाश इंद्रपाल को मुठभेड़ में मार गिराया, उसके अन्य साथी फरार हो गए। मुठभेड़ में बदमाश की एक गोली एसटीएफ के दरोगा योगेंद्र सिंह के सीने में लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई। मारे गए बदमाश पर दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, रुड़की हरिद्वार में लूट, हत्या और डकैती की वारदात के लगभग 29 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


मारा गया बदमाश इंद्रपाल (35) पुत्र जयप्रकाश गांव नूरपुर थाना मंसूरी गाजियाबाद का रहने वाला था और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। नोएडा एसटीएफ और दिल्ली की स्पेशल सेल भी उसकी तलाश कर रही थीं। शुक्रवार को एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण सिंह को उसके मीरापुर, मुजफ्फरनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली, जिसके बाद एसटीएफ ने उसकी घेराबंदी शुरू की। सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, मीरापुर इंस्पेक्टर अरविंद सिंह, जानसठ इंस्पेक्टर अनिल सिंह और स्थानीय पुलिस को भी बुला लिया गया। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने उसे गांव नंगला खेपड़ के जंगल में करणपाल निवासी कासमपुर के गन्ने के खेत में ढेर कर दिया। पुलिस की गोली बदमाश इंद्रपाल सिंह के सिर में लगी है। मौके से पुलिस को एक बंदूक, दो 9 एमएम की पिस्टल, बड़ी मात्रा में खोखा, कारतूस आदि सामान बरामद हुआ है। एसटीएफ एसपी ने बताया कि बदमाश के फरार साथियों की तलाश की जा रही है, जिन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। 

पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर : जांबाज अफसरों ने चार को मारी गोली, पांच दबोचे
विज्ञापन


मुठभेड़ घायल बदमाश ने दम तोड़ा

बागपत में बिजवाड़ा-पुट्ठी मार्ग पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश दीपक कुमार ने शुक्रवार को मेरठ के मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों रमन राठी निवासी तलहेड़ा मुजफ्फरनगर व विक्रांत निवासी लक्ष्मण विहार मुजफ्फरनगर बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि  ये बदमाश धनौरा-सिल्वर नगर में किसान देवी सिंह की हत्या के मामले में पैरवी कर रही महिला की हत्या करने जा रहे थे। दीपक निवासी दायमपुर मेरठ के दोनों पैरों में गोली लगी थी। अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

इनामी बदमाश को मारी गोली

घायल बदमाश से पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
उधर, मेरठ पुलिस ने भी शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा भागने में कामयाब हो गया। 15 हजार के इनामी घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दबोचे गए बदमाश के खिलाफ 20-25 मुकदमे दर्ज है। वहीं एसपी सिटी मानसिंह चौहान भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बदमाश से पूछताछ की।

गौरतलब है कि शामली में बुधवार को तीन मुठभेड़ों में 20 हजार के इनामी सहित आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीं बृहस्पतिवार को बागपत में भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में तीन 15-15 हजार के इनामी बदमाशों को दबोचा गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें