फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कताई मिल में लंगूर मालिक की हत्या

Fri, 17 Feb 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतापुर क्षेत्र स्थित कताई मिल में पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में लंगूर मालिक की हत्या कर दी गई। शव नग्न हालत में मुख्य गेट से मात्र करीब 150 मीटर की दूरी पर गटर में मिला। उसकी दोनों आंखों और सिर में चोट के निशान मिले हैं। वारदात का पता चलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस वारदात को हादसा मानकर चल रही है।
विज्ञापन

कताई मिल में विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम रखी गई हैं। इनकी सुरक्षा के लिए एक प्लाटून सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस की गारद भी ड्यूटी पर रहती है। परिसर में अधिक बंदर होने के कारण प्रशासन ने मेडिकल थाना क्षेत्र के कालियागढ़ी निवासी किशनलाल (60) को लंगूरों के साथ तैनात किया था। उसके पास दो लंगूर थे। बृहस्पतिवार को मिल परिसर में किशनलाल नहीं मिला तो मजिस्ट्रेट ने जवानों से जानकारी ली। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला तो हड़कंप मच गया। सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉयड ने डेढ़ घंटे तक तलाश किया। उसके बाद शव गटर में मिला। किशनलाल के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, दोनों आंख के पास नील पड़े हुए थे। कपड़े दूर रखे मिले। मोबाइल भी कपड़ों से कुछ दूरी पर पड़ा था। पुलिस ने किशनलाल का मेडिकल कॉलेज में चेकअप कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

किसी को घुसने की इजाजत नहीं
कताई मिल में कड़ी सुरक्षा है। किसी भी बाहरी को आने की इजाजत नहीं है। मिल परिसर में घुसने पर जिला प्रशासन द्वारा गोली मारने के निर्देश दिए गए हैं। किशनलाल के दो लंगूरों में से एक लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें