फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेंट करने पर की थी गार्ड की हत्या

Fri, 17 Feb 2017 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब्दुल्लापुर में सिक्योर्टी गार्ड की हत्या अश्लील कमेंट करने पर हुई थी। आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में वह उसकी मां के खिलाफ अश्लील कमेंट कर रहा था। जिस पर दोनों में मारपीट हुई। इसी बीच उसके हाथ में भाला आ गया, जिससे ताबड़तोड़ वार कर उसने गार्ड की हत्या कर दी।
विज्ञापन

भावनपुर थाना के गांव छिलौरा निवासी शुभम उर्फ भूरी अपने साथी संजय उर्फ शेरू के साथ किला परीक्षितगढ रोड स्थित एक कॉलेज में गार्ड की नौकरी करता था। बुधवार देर रात को दोनों ने कॉलेज के गार्ड रूम में बैठकर शराब पी। शुभम ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शराब के नशे में संजय ने उसकी मां पर अश्लील कमेंट किए। इस बात को लेकर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। भूरी ने बताया कि शराब के नशे में उसने भाले से उस पर अनगिनत वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता धूम सिंह की तहरीर के आधार पर शुभम उर्फ भूरी और छोटे भाई सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सूरज अभी फरार  है।

पहलवानी की कर रहा था तैयारी
आरोपी शुभम उर्फ भूरी पांच वर्ष से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में पहलवानी की तैयारी कर रहा था। उसने करीब पांच वर्ष पूर्व बनारस में कुश्ती की थी। जहां से उसको सर्टिफिकेट भी मिला था। बागपत के छपरौली अखाडे़ में भी पांच माह तक कुश्ती की थी।
विज्ञापन


शव देख पिता हो गए बेहोश
गांव छिलौरा निवासी संजय का शव बृहस्पतिवार को घर पहुंचा। इस दौरान पत्नी बबली और तीनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पिता कई बार बेहोश होकर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें