फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार मर्डर केस: पुलिस ने छठा आरोपी दबोचा, नाबालिग ने बताई घटना की पूरी सच्चाई

Sat, 24 Aug 2019 06:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पत्रकार आशीष व आशुतोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जिले में पत्रकार आशीष और उनके भाई की हत्या के छठे आरोपी को भी नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शरण देने के आरोप में उसके ममेरे भाई को भी पुलिस ने दबोचा है। वहीं, आरोपियों को अपने लाइसेंसी असलहे देने पर आरोपी बने महिपाल के पिता की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि 18 अगस्त की सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुराना माधवनगर निवासी पत्रकार आशीष और उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी महीपाल, उसके दो पुत्रों, पत्नी और पुत्री को पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि चौथा नाबालिग पुत्र फरार चल रहा था। आरोपी को मुजफ्फरनगर के गांव कवाल से उसके ममेरे भाई प्रवीण सैनी के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शरण देने के आरोप में ममेरे भाई को भी हिरासत में लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: पूर्व राष्ट्रपति के पोते सहित तमाम नेताओं ने पत्रकार आशीष व उनके भाई को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने पुलिस को बताया कि कूड़े के विवाद में आशीष और उनके भाई आशुतोष से गाली-गलौज एवं मारपीट होने के बाद उसके पिता महीपाल, भाई सूरज और सन्नी ने घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी थी, जबकि वह और उसकी मां और बहन भी डंडे लेकर आशीष के घर गए थे। 

यह भी पढ़ें: पत्रकार हत्याकांड: दो भाइयों के मर्डर की असली वजह तलाश रही पुलिस, इन सवालों में छिपे हैं कई गहरे राज

जगदीश सैनी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही पुलिस 
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी महिपाल के पिता जगदीश सैनी के खिलाफ लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। क्योंकि, उसके नाम के लाइसेंसी हथियार हत्यारोपियों के पास से बरामद हुए हैं। पुलिस जगदीश की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें