फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर तोड़कर पुलिस को चकमा देकर भागा गोतस्कर, दरोगा घायल  

Sat, 27 May 2017 01:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गोवंश के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को सूचना पर पुलिस ने पकड़ने के लिए बैरियर डाला तो आरोपी बैरियर तोड़कर फरार हो गया। उसका पीछा करते समय दरोगा के पैर और हाथ में चोट लग गई। घायल दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगलाशाहू और जई के गोतस्करो के हौंसले दिन प्रतिदिन बुलंद हो रहे है। पिछले सप्ताह गांव नंगलाशाहू से दो बैल और एक बुग्गी पुलिस ने पकडे़ थे, लेकिन आरोपी इस्तकबाल, पेला, इस्लू आदि फरार हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की फरार इस्तकबाल गाड़ी में सवार होकर किला परीक्षितगढ़ से मेरठ जा रहा है।
पुलिस ने थाने के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। तभी इस्तकबाल तेजी से गाड़ी लेकर आया और बैरियर तोड़कर गांव छिलौरा, औरंगाबाद की तरफ गाड़ी लेकर भागने लगा। दरोगा मदनपाल ने सिपाही तेजेेंद्र चौधरी के साथ बाइक लेकर पीछा किया। पुलिस को नजदीक आते हुए देख इस्तकबाल गाड़ी छोड़कर भाग निकला। दरोगा ने बाइक छोड़कर उसका पीछा किया तो नाली के ऊपर रखे लोहे के चैनल में पैर फंसने से दरोगा के हाथ और पैर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी कब्जे में ले ली। वहीं दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें