फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी मर्डर केस: अपहरण के बाद कत्ल, फिर ठिकाने लगाई लाश, ऐसे खुला वारदात का राज, शव हुआ बरामद

Sat, 04 May 2024 09:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Murder Case : गाजियाबाद के भट्ठा व्यापारी योगेंद्र शर्मा का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को मेरठ में ठिकाने लगाया गया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक योगेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में थाना नंदग्राम के सिकरोड रोड से एक मई को अपहृत किए गए भट्ठा व्यापारी योगेंद्र शर्मा (24) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शव को मेरठ के दौराला के सिवाया में रैपिडएक्स यार्ड के पास गड्ढे में दबा दिया गया। 

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को हत्यारोपी की निशानदेही पर नंदग्राम पुलिस ने भट्ठा व्यापारी योगेंद्र शर्मा के शव को बरामद कर लिया।

थाना नंदग्राम के गांव सिकरोड निवासी देवेंद्र शर्मा भट्ठा व्यापारी हैं। उनका इकलौता बेटा योगेंद्र उर्फ गोलू उनके साथ कारोबार देखता था। उसने डीके ट्रेडर्स नाम से ऑफिस बनाया हुआ था। एक मई की शाम को वह ऑफिस बंद करके निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा।

वहीं, काफी तलाश के बाद भी योगेंद्र का सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने नंदग्राम थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली लेकिन सफलता नहीं मिली। दिल्ली नगर निगम में सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात योगेंद्र के ताऊ प्रमोद कुमार हितैषी ने बताया कि योगेंद्र ने हापुड़ जिले के अजराड़ा निवासी विकास को गैराज किराए पर दे रखा था।

विकास यहां बाइक की सर्विस करने का कार्य करता था। उसने ओला कंपनी में अपनी कार भी लगा रखी थी। योगेंद्र के घर न लौटने पर परिजनों ने विकास से जानकारी ली तो उसने कहानी बनाकर परिजनों को गुमराह करना शुरू कर दिया।
 
यह भी पढ़ें: गुलफशा का कत्ल: पति का दिल न पसीजा, चंद पलों में मिटा दिया हंसता हुआ चेहरा, दो साल पहले हुआ था निकाह
विज्ञापन

उसने बताया कि योगेंद्र गैराज पर बाइक की सर्विस कराने आया था और बाइक छोड़कर किसी के साथ चला गया। परिजनों को विकास पर शक नहीं हुआ। विकास परिजनों के साथ योगेंद्र की तलाश करने का दिखावा करता रहा। परिजनों ने विकास पर शक जाहिर किया तो शुक्रवार रात पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें