फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटेज में बदमाश बेपर्दा, खाकी पर लापरवाही का पर्दा

Thu, 19 May 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 ब्रह्मपुरी में सरेआम इंजीनियर की पत्नी से चेन लूटने वाले बदमाशों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में उजागर हो गया है। आरोपियों ने जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया, उसके मालिक का नाम-पता पुलिस को चल गया है। इसके बावजूद पुलिस अभी लुटेरों से कोसों दूर है।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो महिला से चेन छीनने वाला एक लुटेरा ब्रह्मपुरी क्षेत्र का ही है। बुधवार को पीड़ित परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने में पहुंचकर बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंध में अपडेट मांगा, जिसे अनसुना करते हुए पुलिस ने उन्हें भगा दिया। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी निवासी व्यापारी ऋषिपाल मित्तल की बेटी मीनाक्षी गोयल से बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार दोपहर सरेआम चेन स्नैचिंग कर ली थी। मीनाक्षी का पति आकाश इंजीनियर है। उनकी मां अलका मित्तल ने बहादुरी दिखाते हुये लुटेरों का पीछा किया और एक बदमाश की शर्ट पकड़कर बाइक से खींचने की भी कोशिश की।
यह वारदात दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उधर, भीड़भाड़ वाले इलाके में लूट की घटना होने से पीड़ितों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। इसे लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के साथ बुधवार को ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे।
उन्होंने वारदात के खुलासे में जानकारी चाही तो पुलिस ने उन्हें भगा दिया। इसे लेकर लोगों ने हंगामा कर पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दे दी लोगों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाश का चेहरा साफ नजर आ रहा है।
जबकि, दूसरे बदमाश ने बाइक को स्टार्ट रखा और हेलमेट लगाकर घटनास्थल के पास घूमता रहा। दोनों आरोपी एक कपड़े के शोरूम से मां-बेटी के पीछे लगे थे। आरोप लगाया कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है।

कोई मदद करता तो पकड़ लेती बदमाश
अलका ने बताया कि बदमाश बहुत शातिर था, चेन छीनते ही वह अपने साथी की बाइक पर बैठकर भागने लगा। हालांकि, मीनाक्षी के गले पर झपट्टा मारते ही वह बदमाशों की बाइक के पीछे दौड़ पड़ी थीं। अगर कोई उनकी मदद कर देता तो वह बदमाशों को पकड़ लेतीं। उन्होंने बताया कि बाइक पर पीछे बैठकर भागे बदमाश की केवल शर्ट पकड़ पाई थी। अगर बदमाश का कॉलर हाथ लग जाता तो वो बाइक से नीचे गिर जाता।

खुलासा नहीं तो आंदोलन करेंगे
शारदा रोड के व्यापारियों का कहना है कि एक बदमाश का चेहरा उजागर होने और बाइक की पहचान के बाद भी पुलिस ने वारदात का खुलासा नहीं किया तो वे आंदोलन करेंगे। एसओ ब्रह्मपुरी सतेंद्र यादव का कहना है कि इस वारदात के खुलासे के लिये पुलिस की तीन टीमें लगी है। कुछ संदिग्ध लोगों पर पुलिस को शक है। दावा किया कि पुलिस जल्द ही वारदात का खुलासा कर देगी।

जिंदगी में पहली बार देखा
मां-बेटी का कहना है कि उनकी जिंदगी में पहली बार ऐसी वारदात हुई। अलका ने बताया, मीनाक्षी ने शोर मचाया तो शरीर में अचानक इतनी जान आ गई कि बदमाश को पकड़कर बेटी की चेन छीन लूं। हालांकि, वारदात के बाद से मां-बेटी में दहशत हैं।
विज्ञापन


आज नए कप्तान आ रहे है
पीड़ित परिवार ने बताया कि ब्रह्मपुरी थाने में लुटेरों को पकड़ने से ज्यादा नए कप्तान के आने की चिंता है। ब्रह्मपुरी पुलिस बार-बार उनसे यह कहती रही कि आज तो मेरठ के नए कप्तान आ रहे हैं। तुम्हारे मामले में कल से पुलिस काम करेगी। पुलिस अपनी पुरानी फाइलों को ठीक करने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें