फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला बूढ़ा बाबा में किन्नरों से लूटपाट, चाकूबाजी

Thu, 19 May 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेला बूढ़ा बाबा में किन्नरों से लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में बुधवार रात फिर बखेड़ा हो गया। मेला देखने आए किन्नरों के साथ आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट कर दी। विरोध करने पर एक किन्नर को चाकुओं से घायल कर दिया। मेले में भगदड़ मच गई। पुलिस ने लाठी चलाकर भीड़ को खदेड़ा। तीन युवक हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को किन्नर ज्योति, मुस्कान और नेहा मेला देखने आई थी। उन्होंने बताया कि रात करीब 10:30 बजे वह जब रामलीला गेट के पास थे तो चाकू और तमंचे से लैस बदमाशों ने उनसे लूटपाट शुरू कर दी।
ज्योति के गले की सोने की चेन, मुस्कान से अंगूठी और नेहा के गले का लॉकेट लूट लिया। ज्योति ने विरोध करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया तो उसके साथी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पैर में लगा। खून से लथपथ किन्नर ज्योति नीचे गिर गई। यह देख दोनों किन्नरों से शोर मचा दिया।
विज्ञापन

मेले में लूटपाट और चाकूबाजी का शोर मचते ही भगदड़ मच गई। भीड़ हंगामा करने लगी। पुलिस ने वहां हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और माहौल शांत किया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, जिनसे पूछताछ चल रही थी।

कोई नहीं हटा सकता इंस्पेक्टर सरधना को : अतुल
सरधना। जिस वक्त मेले में यह घटना हुई, उस समय सरधना से सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान मेले में आयोजित गंगा जमुनी मुशायरे और कवि सम्मेलन का उद्घाटन कर मंच से भाषण दे रहे थे। वह स्थानीय विधायक पर खूब भड़के।
आरोप लगाया कि वे धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करते हैं। उन्होंने विधायक की ओर इशारा करते हुए कहा कि सरधना इंस्पेक्टर राजेश वर्मा को हटवाने की हिम्मत किसी में नहीं है। किसी की हिम्मत है तो आजमा कर देख ले।
उन्होंने जिला पंचायत बोर्ड बैठक में हुए बवाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनका सरधना से ज्यादा लगाव है। वे यहीं पर जिला पंचायत का अधिक धन खर्च करेंगे। किसी को रोकना है तो रोककर दिखाए। उन्होंने कहा कि पार्टीबाजी के कारण उन्हें कुछ आयोजनों में नहीं बुलाया जाता।
वह बिना मुख्य अतिथि भी साधारण लोगों की तरह निमंत्रण पर कार्यक्रमों में जाने को तैयार है। इस मौके पर चेयरमैन असद गालिब, सुशील उर्फ बिट्टू, नितिन जैन, सपा विधान सभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली, अनिल गुप्ता, सलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें