वहीं जानसठ थाना क्षेत्र में एक और मुठभेड़ हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कार सवार तीन बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की कार, 14 बैटरी, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
मंगलवार को सीओ कार्यालय में एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी थी कि बदमाश चोरी की बैटरियों को कार में लेकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे हैं। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा पुलिस बल के साथ मीरापुर- मुजफ्फरनगर रोड पर पहुंचे। एसआई चंद्रसेन सैनी ने मीरापुर की ओर से आ रही कार को रुकने का इशारा किया, तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने पिमोड़ा रजबाहे की पुलिया पर कार की घेराबंदी कर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों ने अपने नाम आफताब पुत्र शहीदूदीन, बिलाल पुत्र आस मोहम्मद व शादाब पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला कोटला कस्बा व थाना मीरापुर बताया।
यूपी: ताबड़तोड़ एनकाउंटर के बावजूद इस जिले में खुले घूम रहे ये इनामी बदमाश, इतने हो चुके ढेर
उन्होंने जानसठ के मोहल्ला गंज से ई-रिक्शा से मुजफ्फरनगर, बिजनौर व मेरठ आदि से घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों, ई-रिक्शा व दुकानों के ताले तोड़कर बैटरी चोरी की थी। इन बदमाशों पर मीरापुर, जानसठ थानों में चार-चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा, एसआई चंद्रसेन सैनी, कांस्टेबल राजकुमार शर्मा, कांस्टेबल गजेंद्र मावी, देवेश कुमार, पंकज, कुलदीप, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/