ब्रह्मपुरी के माधवपुर सिटी गार्डन में दो दिन पहले आठ टुकड़ों में एक महिला की लाश मिली थी। शनिवार को लाश की शिनाख्त हुई और वह समर गार्डन की निकली।
दो दिन पहले मेरठ में ब्रह्मपुरी के माधवपुर सिटी गार्डन में एक महिला का बोरे में बंद क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। फांसी देकर उसकी हत्या की गई थी और शरीर के आठ टुकड़े कर बोरे में बंद कर शव गार्डन में डाल दिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह माधवपुरम स्थित सिटी गार्डन में एक प्लास्टिक का बंद बोरा पड़ा देख लोगों को शक हुआ। उन्होंने यूपी 100 पुलिस को इसकी सूचना दी। यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची, ब्रह्मपुरी पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया था। पुलिस ने जैसे ही बंद बोरा खोला। उसमें महिला का क्षत विक्षत नग्न शव मिला।