फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. विशाल के घर का ताला तोड़ने पर हंगामा

Fri, 25 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. विशाल आर्य के घर का ताला तोड़ने पर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हो गया। डॉ. शालिनी के परिजनों के विरोध के बाद पुलिस ने विशाल की बहन को घर से निकाल दिया। दूसरी ओर मानसी संस्था के सदस्यों ने मोहल्ले वालों पर तीखी टिप्पणी कर दी। इससे माहौल गरमा गया और जमकर लात-घूंसे चले।
विज्ञापन


डॉ. शालिनी आर्य के हत्यारोपी पति डॉ. विशाल और उसकी मां वीना आर्य के फरार होने पर पुलिस ने घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया था। घर में पहले से ही डॉ. विशाल आर्य का ताला लगा था, जिस पर डॉ. शालिनी के परिजनों ने भी एक ताला लगा दिया था। कुछ दिन पहले पुलिस ने विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि वीना आर्य फरार है। दो दिन पहले डॉ. विशाल आर्य की बहन सपना सिकंदराबाद से मेरठ आई हैं।

बृहस्पतिवार को शालिनी के परिजनों को सूचना मिली कि सपना ने घर का ताला तोड़ दिया है। सूचना पर शालिनी आर्य की बहन शिल्पी समेत कई लोग थापरनगर पहुंच गए। उन्होंने सदर बाजार थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर एसएसआई धर्मेंद्र समेत पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने डॉ. शालिनी के परिजनों के विरोध पर सपना को घर से जाने को कहा और घर का ताला लगा दिया।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों पर की तीखी टिप्पणी
डॉ. शालिनी के पक्ष में मानसी संस्था की अध्यक्षा साधना श्रीवास्तव, खुद को अधिवक्ता बताने वाले अफजाल अहमद समेत कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। अफजाल अहमद ने मोहल्ले के लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। अफजाल के पक्ष में देवकुमार जैन भी आ गए। उन्होंने विशाल आर्य की मदद का आरोप लगाया। थापरनगर निवासी कपिल शर्मा और उनके बेटे आशुतोष शर्मा ने इसका विरोध किया। उसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। अविनाश शर्मा, कपिल शर्मा, आशुतोष और देवकुमार के बीच मारपीट शुरू हो गई। अविनाश के कपड़े तक फट गए। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। विवाद बढ़ता देख मानसी संस्था के सदस्य चले गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें