फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को गोली मार रिटायर्ड एआरटीओ ने की आत्महत्या

Fri, 25 Sep 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके लॉयर्स कॉलोनी में रिटायर्ड एआरटीओ सीताराम शर्मा (64) ने गुुरुवार सुबह पत्नी रमा शर्मा (58) के सिर में गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मार ली। बताया गया कि व्यापार में घाटा होने पर वह तनाव के चलते कई दिन से सो नहीं पा रहे थे। पत्नी से भी मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के  धौलपुर के मनिया के मूल निवासी सीताराम शर्मा फीरोजाबाद से एआरटीओ पद से चार साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। करीब 20 साल से लायर्स कालोनी में परिवार सहित कोठी में रह रहे थे। बड़ा बेटा आकाश बिजनेस संभालते हैं। छोटे बेटे डा. समीर दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं। बेटी डा. अनामिका की उदयपुर में शादी हो चुकी है।
गुरुवार सुबह आकाश टूंडला स्थित कोल्ड स्टोरेज जा चुके थे। समीर एक कॉल पर राजपुर चुंगी स्थित पब्लिक वेलफेयर हॉस्पिटल जा रहे थे। घर में सीताराम शर्मा और रमा शर्मा के अलावा समीर की पत्नी अर्चना, आकाश की पत्नी श्वेता और मौसेरी बहन पूजा थीं। सीताराम शर्मा के बेडरूम से 8.30 बजे गोली चलने की आवाज आने पर पूजा ने समीर को फोन किया।
विज्ञापन

समीर बीच रास्ते से लौटे और चौकीदारों की मदद से गेट तुड़वाया। अंदर माता-पिता की खून से लथपथ लाशें पड़ीं थीं। पास में ही लाइसेंसी रायफल पड़ी थी।  समीर ने बताया कि पिता ने रिटायरमेंट के बाद अपना पैसा बिजनेस में लगाया था। उनके टूंडला और फतेहाबाद रोड पर दो कोल्ड स्टोर और जयपुर हाउस में ओरियन पब्लिक स्कूल है। व्यापार में घाटे के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। डिप्रेशन के चलते नींद न आने पर उन्हें दो दिन पहले नींद की गोलियां भी दी गई थीं। मौके पर पहुंचे एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें