मेरठ में मोदीपुरम थाना क्षेत्र के धंजू गांव के जंगल में शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुन्नेश सिंह ने बताया कि लगभग 30 वर्षीय एक युवक कई दिनों से धंजू गांव व आसपास के क्षेत्र में घूमता देखा गया था। शनिवार को युवक का शव धंजू गांव के जंगल में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक की शिनाख्त का प्रयास किया।