फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दूल्हे के दोस्त की हत्या के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, किंग्स विला में हुई थी वारदात

Thu, 25 Apr 2024 06:12 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में अदालत ने दूल्हे के दोस्त की हत्या के आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जिले के किंग्स विला में इस वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
अदालत का आदेश, सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के किंग्स विला में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त की पिस्टल से गोली मारकर हत्या के मामले में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने सुनवाई की।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा और सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ललित भारद्वाज ने बताया कि 31 जनवरी 2024 की रात गाजियाबाद की वसुंधरा कॉलोनी से अनुभव रघुवंशी की बरात किंग्स विला में आई थी। दूल्हे पक्ष की ओर से शहर निवासी निखिल भी शादी में शामिल था। डीजे पर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने निखिल को गोली मार दी थी। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

बताया गया कि हमलावरों ने पिस्टल से कई राउंड फायरिंग की थी। बचाव पक्ष की ओर से आरोपी उत्तराखंड के मंगलौर थाना क्षेत्र के खेड़ा जट निवासी गगन और सौरभ की जमानत अर्ज दाखिल की गई थी।
 
यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

जिला जज विनय कुमार द्विवेदी ने बचाव और अभियोजन पक्ष की सुनवाई की। अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि अवैध पिस्टल से फायरिंग, शराब पीकर झगड़ा करना और शादी जैसे खुशनुमा माहौल को आरोपियों ने बदरंग किया। घटनास्थल से आठ खोखे बरामद हुए थे। दोनों पक्षों के तर्क सुनकर जिला जज ने आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।

यह भी पढ़ें: UP: ISI एजेंट तहसीम को लेकर एक और बड़ा खुलासा, NIA ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुल सकते हैं गहरे राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें