गाड़ी को दूसरे राज्य में भेजने की तैयारी हो चुकी थी। उससे पहले ही हापुड़ पुलिस ने सोतीगंज में इस गाड़ी की जानकारी जुटा ली। हापुड़ पुलिस ने कबाड़ी पर दबाव बनाया तो क्राइम ब्रांच में तैनात दो पुलिसकर्मी उनकी पैरवी में उतर गए।
गाड़ी मिल जाएगी कबाड़ी को परेशान न करो
सिपाहियों ने हापुड़ पुलिस से शर्त रखी कि गाड़ी वापस मिल जाएगी, लेकिन कबाड़ी को कुछ नहीं होना चाहिए। 13 दिन बाद चोरों ने फॉर्च्यूनर को हापुड़ में लावारिस हालत में छोड़ दिया। हापुड़ की बहादुरगढ़ पुलिस ने फॉर्च्यूनर को बरामद करना बताया है।
हापुड़ पुलिस ने डिप्टी कमिश्नर की फॉर्च्यूनर गाड़ी को बरामद किया है। पैरवी में जिन पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए है, उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई है। चोरों या कबाड़ी के साथ पुलिस की सेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-प्रवीण कुमार, आईजी, मेरठ रेंज
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/