फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को बंधक बनाकर लूटी 40 बकरियां, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jul 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बकरी फाइल फोटो
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर जनपद में चार बदमाशों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर 40 बकरियां लूट ली और ट्रक में लादकर फरार हो गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर-नकुड़ बाईपास स्थित ग्राम कुतुबपुर निवासी अतरू के बाड़े पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। हथियारों से आतंकित कर बकरियां लूट लीं। बुधवार को थाना सरसावा पहुंचे अतरू ने बताया कि वह बकरियां पालकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार रात वह गांव में बकरियों के बाड़े के समीप सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। चारों बदमाशों के हाथ में तमंचे थे। उसके साथ मारपीट करते हुए उसे चारपाई से बांध दिया और बाड़े में घुस गए। बदमाशों ने बकरियों को उठाकर पास ही खड़े ट्रक में लाद लिया और शाहजहांपुर की ओर फरार हो गए। उनके जाने के बाद किसी प्रकार बंधनमुक्त होने का प्रयास किया लेकिन, उसके पैर ही खुल सके। जिसके बाद वह चारपाई से बंधा हुआ ही किसी प्रकार सड़क पर पहुंचा और शोर मचाकर आसपास सो रहे लोगों को जगाया। शोर सुनकर लोग उठे और मामले की जानकारी डायल यूपी 100 नंबर पर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अतरू ने बताया कि लूटी गई बकरियों की कीमत करीब दो लाख रुपये है।
विज्ञापन


सरसावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच करने की बात कही है। एसओ का कहना है कि जिस स्थान से लूट होना बताया जा रहा है, वहां मात्र चार-पांच बकरियां ही खड़ी होने की जगह है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें