मेरठ जनपद के मवाना में शनिवार देर रात पुलिस ने ट्रांसफार्मर का समान चोरी करने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी ने भागने का प्रयास किया लेकिन, पुलिस ने पीछा कर उसे भी ईंख के खेत में पकड़ लिया। बताया गया कि एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।
थाना प्रभारी सुभाष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक पर ट्रांसफार्मर का चोरी किया गया सामान ले जा रहे हैं। जिस पर दोनों बदमाशों को घेरने का प्रयास किया गया तो बदमाशों की बाइक पुलिया के पास गिर गई, जिसके बदमाशों ने फायरिंग की। वहीं, पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।