फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नहीं थम रहा अपराध, बेखौफ बदमाशों ने डाला डाका, समेटकर ले गए बेटी का दहेज

Tue, 20 Nov 2018 03:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डकैती की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बेखौफ बदमाशों ने एक गार्ड के घर में डाका डाल दिया। महिला को बंधक बनाकर बदमाश, बेटी के दहेज का सामान समेटकर ले गए। यही नहीं, बल्कि महिला को जान से मारने की भी कोशिश की।

विज्ञापन


घटना मेरठ में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की है। रुड़की रोड स्थित एकतानगर में सोमवार रात बदमाशों ने सीडीए के गार्ड के घर डकैती की घटना को अंजाम दे डाला। बदमाश घर में अकेली महिला को बंधक बनाकर बेटी के दहेज का सारा सामान समेटकर ले गए। विरोध करने पर महिला का चार्जर के तार से गला घोंटने की कोशिश की। घटना के बाद घर पहुंचे पति और बेटे ने महिला को बंधनमुक्त कर अस्पताल में भर्ती कराया।

कॉलोनी निवासी रामानंद सीडीए मेरठ में गार्ड के पद पर तैनात हैं। रामानंद और उनका बेटा सोमवार रात लेखा नगर स्थित एक शादी समारोह में गए थे। रामानंद की पत्नी राजकली घर पर अकेली थीं। रात करीब 10:30 बजे के करीब पिता-पुत्र घर लौटे तो घर का गेट खुला हुआ था। राजकली को बंधक बनाकर बदमाशों ने एक कोने में डाल रखा था।
विज्ञापन


रामानंद ने बताया अगले महीने उनकी बेटी माया की शादी है जिसके लिए घर पर एक लाख रुपये और सोने के जेवरों के अलावा अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। बदमाश पत्नी को बंधक बनाकर सामान लूटकर ले गए। बदमाशों ने राजकली के गले में चार्जर का तार लपेट रखा था। हाथ और पैर रस्सी से बांध रखे थे, जिस कारण से उसका सांस लेना मुश्किल हो रहा था।

विज्ञापन

सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। बताया गया कि अभी महिला भयभीत है और कुछ भी नहीं बोल रही है। बदमाशों की संख्या कितनी थी, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना के बाद बदमाशों की तलाश में जुटी है। जिस बेटी की शादी है वह नोएडा में निजी कंपनी में जॉब करती है।

...तो जा सकती थी जान

परिजनों के अनुसार बदमाशों ने महिला राजकली का तार से गला कसने के साथ ही उसके साथ मारपीट भी की थी। जिस कारण से उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी और वह बेहोशी की हालत में थी। चिकित्सकों का कहना है कि अगर थोड़ी और देर हो जाती तो महिला की जान पर भी बन सकती थी। गले को तार से बहुत ही कसकर बांध रखा था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें