फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: हत्या के मामले में कोर्ट ने दो सगे भाइयों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Sat, 31 Aug 2019 08:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में रुपये के लेन-देन के विवाद पर अपहरण करके युवक की हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या 7) तैय्यब अहमद ने दो आरोपियों (सगे भाई) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 35-35 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है। 

विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ढोली खाल निवासी यूसुफ उर्फ गुड्डू और गांव हौज खेड़ी निवासी हारून के बीच रुपये का लेन-देन था। हारून ने यूसुफ से दो लाख रुपये उधार लिए। 11 अगस्त 2014 को यूसुफ अपनी रकम मांगने के लिए हारून के पास गया, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। मामले में यूसुफ के भाई परवेज ने 13 अगस्त को कुतुबशेर थाने पर आरोपी हारून पुत्र इलियास, फरियाद, लियाकत और हारून की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण और साजिश के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। 

यह भी पढ़ें: नईम हत्याकांड के सातों आरोपी बरी, ...जब टुकड़ों में मिली थी लाश, देखकर कांप गए थे अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शासकीय अधिवक्ता अमित त्यागी ने बताया कि पुलिस ने हारून की निशानदेही पर यूसुफ का शव बरामद कर हारून और फरियाद के खिलाफ अपहरण, हत्या के आरोप में आरोपपत्र अदालत में पेश किया। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों और गवाहों की गवाही के आधार पर आरोपी हारून और फरियाद को दोषी पाया गया। अपर सत्र न्यायाधीश तैय्यब अहमद ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास और 35-35 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें