फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर बवाल, दबंगों ने घर में घुसकर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, तनाव

Thu, 27 Apr 2017 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
बरसा दी तोबड़तोड़ गोलियां
विज्ञापन
मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की विकास पुरी कॉलोनी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक युवक के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। युवक ने घर में दुबककर जान बचाई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ऊंचा सद्दीक नगर निवासी सलमान अपने साथियों के साथ करीब 20 दिनों से गली में आती-जाती युवतियों से छेड़छाड़ करता आ रहा था। नीचा सद्दीकनगर निवासी वसीम ने इसका विरोध किया था तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी थी। जान से मारने की धमकी मिलने पर वसीम दहशत के चलते विकासपुरी में किराए के मकान में जाकर रहने लगा था। वसीम का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे सलमान अपने दो भाईयों के साथ उसके घर पहुंचा और उसका नाम लेकर आवाज लगाई। 
विज्ञापन

शायद बच्चे पटाखे चला रहे हैं

युवक पर गोलियां बरसाई
वसीम ने ऊपरी मंजिल से जैसे ही खिड़की खोलकर देखा तो आरोपियों ने उस पर करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां बरसा दीं। गोलियां लगने से खिड़कियों के शीशे टूट गए। वहीं फायरिंग से कॉलोनी में भी अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे लिसाड़ी गेट थाने के कार्यवाहक एसओ मनोज कुमार ने बताया कि मौके से दो खोखे बरामद हुए हैं। वसीम की तहरीर पर सलमान और उसके भाइयों साजिद और शोएब के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें