फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः कार्रवाई करने की बजाय दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बिठा दी गैंगरेप पीड़िता

Thu, 27 Apr 2017 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
गजब का कारनामा कहिए या शर्मनाक करतूत, पर जो भी हो पुलिस ने ये बहुत गलत किया है और यह करना समाज के इन संरक्षकों को शोभा नहीं देता। घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। 24 अप्रैल की रात चलती ट्रेन में महिला से गैंग रेप मामले में दो पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। उसे स्टेशन पर दो पुलिसकर्मी मिले थे, जिसे उसने आपबीती बताई थी, लेकिन दोनों पुलिस कर्मियों ने कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।

इससे महिला की परेशानी और बढ़ गई। ट्रेन में महिला ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी एक महिला को बताई। इसके बाद महिला के सहयोग से फरीदाबाद थाने में दो युवकों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कराई। जीआरपी के डीएसपी ने बुधवार देर शाम मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

वैष्णो देवी दर्शन के लिए गई थी महिला

rape
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर निवासी एक महिला 18 अप्रैल को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थी। महिला ने 24 अप्रैल को पंचकूला में मनसा देवी के दर्शन किए। 24 अप्रैल रात को पंचकूला से कालका एक्सप्रेस में सवार हुई थी।

महिला को अंबाला में ट्रेन से उतरना था, लेकिन वह अंबाला में ट्रेन से नहीं उतर सकी। इस वजह से महिला करनाल रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। करनाल स्टेशन पर वह काफी देर अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठी रही। इसी दौरान कुरुक्षेत्र की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन आई।

स्टेशन पर किसी के कहने पर वह उसी ट्रेन में सवार हो गई। ट्रेन के जिस डिब्बे में महिला सवार हुई उसमें इक्का-दुक्का लोग ही थे। इनमें एक साधुवेश में बुजुर्ग था, जोकि नीलोखेड़ी स्टेशन पर उतर गया था। बताते हैं कि महिला जब ट्रेन के डिब्बे में गेट पर पहुंची तो दो युवकों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

चलती ट्रेन में युवकों ने किया था गैंगरेप

gangrape
महिला के मुताबिक इन युवकों ने चलती ट्रेन में उसके साथ रेप किया। घटना से महिला दहशतजदा थी, लेकिन वह कुरुक्षेत्र स्टेशन पर उतरी और जीआरपी थाने में पुलिस कर्मियों को आपबीती बताई। लेकिन पुलिस कर्मियों ने कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे दूसरी ट्रेन में बैठा दिया।

फरीदाबाद जीआरपी की ओर से जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद अंबाला जीआरपी के डीएसपी शीतल सिंह कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना पहुंचे। उन्होंने मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरु की। इस दौरान पीड़िता भी मौजूद रही।

बताया जा रहा है कि घटना की रात कुरुक्षेत्र स्टेशन पर पीड़िता को मिले दो पुलिस वालों पर गाज गिर सकती है। हालांकि जब इस बारे में डीएसपी से दोनों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें