फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: भारी संघर्ष में आठ लोग घायल, जमकर चले धारदार हथियार, ताबड़तोड़ फायरिंग

Wed, 06 Mar 2019 10:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जानकारी ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में मुजफ्फरनगर के एक गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों से ग्राम प्रधान समेत आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेते हुए तमंचे-लाइसेंस बंदूक व अन्य असलाह बरामद किए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव खिंदड़िया के ग्राम प्रधान रितुपर्ण सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे वह परिजनों के साथ घर पर बैठा था। आरोप है कि गांव का ही पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप सिंह अपने दो बेटों अंकुर व बिट्टू और कई अन्य साथियों के साथ प्रधान के घर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। हमले में ग्राम प्रधान रितुपर्ण के साथ ही वहां मौजूद देवराज, दुष्यंत और कृष्णपाल भी लहूलुहान हो गए। प्रधान पर हमले की सूचना मिलते ही उसके समर्थक भी लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें भाजपा नेता के पक्ष से अंकुर, सोमपाल, मुकेश व जितेंद्र भी घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। दो पक्षों में संघर्ष की सूचना पर सीओ सदर धनंजय कुशवाहा और इंस्पेक्टर छपार एचएन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को दौड़ाया।

विज्ञापन

मौके से दो तमंचे, एक लाइसेंसी बंदूक, पलकटी व अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रधान समेत चार लोगों को गंभीर हालत के चलते भर्ती किया गया है। चार लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच तालाब को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही है। 

वहीं ग्राम प्रधान रितुपर्ण की तहरीर पर प्रताप सिंह, अंकुर, बिट्टू, सोमपाल, मुकेश, गोलू व राजेंद्र सिंह और भाजपा नेता प्रताप सिंह की तरफ से सोमपाल की तहरीर पर प्रधान रितुपर्ण, दुष्यंत, कृष्णपाल, धर्मेंद्र, रविंद्र, नरेश, जयद्रथ, शुभम व दो अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

सीओ सदर धनंजय कुशवाहा का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें