फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दलित और गुर्जरों के बीच खूनी संघर्ष, पथराव, फायरिंग

Sat, 01 Jul 2017 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
यूपी के लोगों में जातीय हिंसा को लेकर बैठी गलत सोच पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही। पहले सहारनपुर में, तो फिर उसके बाद मुजफ्फरनगर में कई बार जातीय हिंसा को लेकर बवाल हुआ और अब मेरठ में जातीय हिंसा को लेकर बवाल हो गया।  
विज्ञापन


मेरठ में दौराला के लोइया गांव में कमेंट को लेकर कहासुनी के बाद दलित और गुर्जरों के बीच संघर्ष हो गया। फायरिंग और पथराव से अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में एक पक्ष से आधा दर्जन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। दलित पक्ष ने थाना दौराला पर तहरीर दी है। 

पुलिस के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र के गांव लोइया में दलित समाज के राहुल और उसके पड़ोसी पंकज घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी गुर्जर पक्ष से अपनी रिश्तेदारी में आया रोहित वहां से निकल रहा था। रोहित का आरोप है कि दोनों ने उस पर कमेंट कर दिया। इसके बाद कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने से पहले ही वहां पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में चली गोली

जमकर हुई फायरिंग
राहुल और पंकज पक्ष का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद रोहित अपने साथी गजे सिंह, मोहित, अंकित के साथ घर पर पहुंचा और मारपीट कर पथराव कर दिया। दोनों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में राहुल, पंकज, लालमन समेत छह लोग घायल हो गए। आरोपी पक्ष फायरिंग करते हुए फरार हो गया। संघर्ष की सूचना पर इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह फोर्स के मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। राहुल के पिता बुद्ध सिंह ने रोहित, गजे सिंह, मोहित अंकित समेत कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। 

ग्रामीणों के अनुसार कमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते संघर्ष में बदल गया। पहले पथराव फिर धारदार हथियार और जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस समय से न पहुंचती तो विवाद और भी बढ़ सकता था। 

इंस्पेक्टर दौराला दिनेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में कहासुनी को लेकर विवाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग की जांच की जा रही है। अभी एक पक्ष ही थाने पर आया है, दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें