फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: उपद्रव में दरोगा से लूटी गई पिस्टल बरामद, गैंगस्टर भी गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2020 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में नहटौर उपद्रव के दौरान दरोगा आशीष तोमर की पिस्टल लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। आरोपी पर गैंगस्टर में निरुद्ध है और जिला बदर भी है। आरोपी पर लूट, डकैती, चोरी व गोकशी समेत आठ मामले दर्ज हैं। आरोप है कि लूटी गई पिस्टल से ही आरोपी ने नहटौर उपद्रव में पुलिस पर गोलियां बरसाईं थीं। पुलिस को शक है कि सुलेमान की भी इसी पिस्टल से ही हत्या की हुई।

विज्ञापन


नहटौर में बीस दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जमकर उपद्रव हुआ था। उपद्रव में गोली लगने से दो लोगों सुलेमान एवं अनस की मौत हो गई थी। ओमराज, सलमान समेत तीन युवक घायल हुए थे। दरोगा आशीष तोमर की नाइन एमएम की पिस्टल लूट ली थी। स्वाट टीम का सिपाही मोहित, दरोगा आशीष तोमर समेत कई पुलिस वाले गोली लगने से घायल हुए थे। 

पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों ने पुलिस पर गोलियां बरसाईं थीं। पुलिस की दो गाड़ी समेत कई वाहन फूंक डाले थे। पुलिस को मोहल्ला नेजा सराय निवासी साजिद उर्फ काले पर पिस्टल लूटने का शक था। पुलिस ने साजिद को रोडवेज बस स्टैंड के पास से दबोचकर सख्ती से पूछताछ की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी हिंसा: मेरठ से गिरफ्तार अनीस ने कबूला, उपद्रव के लिए पीएफआई ने उकसाया था

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एसआईटी की टीम एवं नहटौर पुलिस ने साजिद की निशानदेही पर गांव झारखंडी स्थित कब्रिस्तान के पास से दारोगा की लूटी गई पिस्टल को बरामद कर लिया है। घटना के बाद से साजिद ने पिस्टल को वहीं छिपा दिया था। पुलिस को शक है कि साजिद की पिस्टल से चलाई गोली ही सुलेमान को लगी थी। इसकी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। 

कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक उपद्रव के दौरान लूटी गई पिस्टल नाइन एमएम की थी। पिस्टल के साथ दस कारतूस की मैगजीन भी थी। मैगजीन के सभी दस कारतूस पुलिस पर गोली चलाकर इस्तेमाल किए गए। आरोपी साजिद उर्फ काले जिला बदर है और उस पर गैंगस्टर भी लगी हुई है। लूट, चोरी, डकैती एवं गोकशी समेत उस पर आठ मामले दर्ज हैं। नहटौर उपद्रव के बाद वह फरार हो गया था। घर वालों से मिलने वह नहटौर आ रहा था। पुलिस ने इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें