यूपी के बागपत जनपद में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। युवक की गला दबाकर हत्या की गई। गौरीपुर-नौरोजपुर मार्ग पर आईटीआई के पास अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान ने शव मिलने की तहरीर दी।
खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के जंगल में बुधवार की सुबह गौरीपुर-नौरोजपुर मार्ग पर दीप आईटीआई के पास खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था। युवक की गला दबाकर हत्या की। गले में निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान सरवर ने शव मिलने की तहरीर दी है।